लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली में आज रविवार को मालखाने की विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर शुरू किया गया।जहां आज रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे तक पुलिसकर्मी मालखाने में रखे जब्त सामान और पुराने रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।