मधेपुरा: सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में कार्य करने का युवाओं के लिए सुनहरा मौका, माय भारत की उप निदेशक ने दी जानकारी
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई मेरा युवा भारत ने देशभर के युवाओं से सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में जुड़ने की अपील की है। इसका उद्देश्य है कि देश का युवा वर्ग आपात स्थिति और संकट के समय प्रशासन के साथ मिलकर मोर्चा संभाले। इसकी जानकारी उप निदेशक सह मधेपुरा जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां ने दी। https://mybharat.gov.in