🚒 तत्परता और सतर्कता: फायर यूनिट गोपेश्वर का राहत एवं बचाव कार्य 🚒
फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिसकी चपेट में आकर एक कार भी पेड़ के नीचे दब गई।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट गोपेश्वर बिना किसी देरी के आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
वुडन कटर की मदद से विशालकाय पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया।
पेड़ की टहनियों के नीचे दबी कार को अत्यंत सावधानी और कुशलता से काट-छांट कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
जनसेवा और सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस/फायर सर्विस सदैव तत्पर है। 🤝✨
#FireService #UttarakhandFireService #RescueOperation #EmergencyServices #AlwaysAtYourService #HeroesInUniform #FireService #UttarakhandFireService #RescueOperation #EmergencyServices #AlwaysAtYourService #HeroesInUniform