कोटद्वार में बड़ा हादसा टला, SDRF ने 12 वर्षीय प्रिंस को नदी से सकुशल निकाला
कोटद्वार के गुरुपुर क्षेत्र में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से 12 वर्षीय प्रिंस तेज बहाव के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखण्ड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस, सूझबूझ एवं पेशेवर कौशल का परिचय देते हुए बालक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। वहीं, मुश्किल हालात में प्रिंस ने भी धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया, जो वास्तव में सराहनीय है।
#Kotdwar #SDRF #Uttarakhand #RescueOperation #BreakingNews #MonsoonAlert #RiverSafety #UttarakhandNews #pahadsamachar