करछना: ब्यौहरा गांव में चचेरे बाबा ने 8 साल की नाबालिका की हत्या कर भूसे वाले घर में छिपाया, पुलिस जांच में जुटी
तहसील करछना के औद्योगिक थाना अंतर्गत ब्यौहरा गांव में 8 साल की नाबालिका जान्हवी पुत्री सुनील कुमार को उसके चचेरे बाबा ने देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को भूसा वाले कमरे में छिपा दिया। बच्ची देर रात तक कहीं दिखाई नहीं दी तो घर वाले खोजबीन करना शुरू किया। कुछ ही देर बाद उसका शव भूसा वाले घर में देखा गया।