मैनपुरी: पंजाबी कॉलोनी के सामने आवारा कुत्ते से बाइक सवार टकराकर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगला दीप निवासी प्रमोद कुमार पुत्र मुरारी लाल सोमवार की शाम 7:00 बजे बाइक से सवार होकर खाना लेकर घर वापस जा रहा था। जैसे ही पंजाबी कॉलोनी के पास पहुंचा तभी आवारा स्वान से टकराकर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्रमोद कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया है।