बथनाहा: सीतामढ़ी में रील बनाने के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, बेटा शादीशुदा महिला के साथ बनाता था Reel
सीतामढ़ी: जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में रविवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान हनुमान नगर निवासी राजेदव मुखिया की करीब 50 वर्षीय पत्नी मनतोरिया देवी के रूप में हुई है।