मोतिहारी: शंकर ढाबा के समीप से पुलिस ने 1,95,000 जाली भारतीय नोट एवं एक चोरी के मोटरसाईकिल के साथ तीन को किरा गिरफ्तार
जिले की बंजरिया थाना क्षेत्र के शंकर ढाबा के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1,95,000 जाली भारतीय नोट एवं एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ भागलपुर के मो० नजरे समशाद,भोजपुर के मो० वारिस व पटना सिगोड़ी के मो० जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है.इनके द्वारा इसके पूर्व तीन बार नेपाल से दिल्ली होते हुए जम्मू-कश्मीर तक जाली नोट की तस्करी किए गए हैं.