दिनारा: गरिगावां गांव के पास रजवाहा से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव किया बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
Dinara, Rohtas | Jul 16, 2024 दिनारा प्रखंड क्षेत्र के भानस ओपी के पुलिस ने गरिगांवा गांव के पास राजवाहा से पानी में तैरते हुए एक महिला का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान की काफी प्रयास की गई लेकिन पहचान नहीं हुआ। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है तथा पहचान के लिए सदर अस्पताल स्थित शव गृह में रखा गया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।