दिनारा: कुंड गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
Dinara, Rohtas | Jul 13, 2024 दिनारा थाना के सहायक थाना भानस ओपी क्षेत्र के कुंड में मध्य विद्यालय के समीप पश्चिम दिशा स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना शनिवार के दोपहर की बताई जा रही है। मृतक कुंड गांव निवासी राजेंद्र साह का लगभग 20 वर्षीय पुत्र लव कुश कुमार हैं। वह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।