लालगंज: बामी गांव निवासी ट्रक चालक की म0 प्र0 में हृदय गति रुकने से अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
लालगंज के बामी गांव निवासी 40वर्षीय ट्रक चालक इस्तकीम खां की म0 प्र0 में हृदय गति रुकने से उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मंगलवार बुधवार की देर रात मौत हो गई। मृतक का शव गुरुवार सुबह करीब 5:00बजे उनके बामी गांव स्थित घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना तब हुई जब ट्रक चालक म0प्र0 के नरसिंहपुर जिले के करेली कस्बे में ट्रक में गुड़ लोड करने गए थे।