चांदवा: मंदिर में मौली बांधने वाले युवक से मारपीट, चेन और नकदी छीनने का आरोप
चंदवा थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में मौली बांधकर जीविकोपार्जन करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।जीवन ने शनिवार की दोपहर तीन बजे जानकारी दी।