आज दिनांक 02.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल सात लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी परिवादों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिए गए।
आवेदक रविद्र सिंह, पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह, ग्राम मनौरा, पोस्ट खैरहा, थाना डालमियानगर द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी को निर्देशित किया।
वहीं, आवेदक शिवजी सिंह, ग्राम+पोस्ट बेलवैयाँ, थाना दिनारा द्वारा बी.एन.एस. की धारा 163 हटाने तथा खेती कराने संबंधी आवेदन दिया गया। जिला पदाधिकारी ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज को अग्रसारित किया।
इसके अतिरिक्त आवेदक गुप्तेश्वर सिंह, ग्राम बरेया, पोस्ट मलवार, थाना बड्डी द्वारा अपने वृद्ध पिता के भरण-पोषण की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला पदाधिकारी ने मामले को संवेदनशील मानते हुए उचित कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को आवश्यक निर्देश दिए।
शेष प्राप्त सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के लिए अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
#IPRD
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 2, 2026