📍मां कात्यायनी मंदिर के विकास के लिए डीएम ने पर्यटन विभाग को भेजा प्रस्ताव..see more
बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव स्थित प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर के सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल तेज हो गई है। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने पर्यटन विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर मंदिर को पर्यटन विभाग की उपयुक्त योजना में शामिल करते हुए इसके विकास की अनुशंसा की है। डीएम ने अपने पत्र में कहा है कि मां कात्यायनी मंदिर क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। यहां न केवल सहरसा व आसपास के जिलों से, बल्कि नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। वहीं शारदीय नवरात्र के छठे दिन आयोजित होने वाले मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि धार्मिक महत्व के बावजूद मंदिर परिसर में पर्यटकीय आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन अवसंरचना के विकास की आवश्यकता है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें तथा इसे राज्य के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके। डीएम ने बताया कि अंचल अधिकारी बनमा ईटहरी, राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमीन की जांच रिपोर्ट के अनुसार मंदिर की 72 डिसमिल भूमि थाना संख्या-310, खाता संख्या-532, खेसरा संख्या-2212 में अनाबाद सर्वसाधारण भूमि के रूप में दर्ज है। स्थल का सत्यापन कर प्रतिवेदन भी उपलब्ध करा दिया गया है।
पर्यटन विभाग से मंदिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार, पथमार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, हरितीकरण, सूचना पट्ट, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं के विकास की मांग की गई है। इसके साथ ही अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमीन की जांच रिपोर्ट भी पर्यटन विभाग को भेजी गई है।
#saharsadistrictadministration Saharsa District Administration कोसी समाचारSaharsa Jn.Saharsa Police Samrat Choudhary BJP BiharVIJAY KUMAR SINHA Chirag Paswan Bharatiya Janata Party (BJP) Nitish Kumar
Kahara, Saharsa | Jul 16, 2026