सिरसागंज: सिरसागंज नगर में भाईचारे और अमन का पैगाम, संजीदगी से मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाइयां
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में ईद उल अजहा का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरे उत्साह और संजीदगी के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया, जहां एमडी जैन इंटर कॉलेज के सामने स्थित ईदगाह पर सैकड़ों नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।