हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में लॉ कॉलेज प्रवेश परीक्षा स्थगित, वेबसाइट पर कारण नहीं बताया गया
हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 25 अक्टूबर शुक्रवार 12:00 बजे निर्धारित यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज और झारखंड विधि महाविद्यालय कोडरमा का एंट्रेंस टेस्ट स्थगित कर दिया गया है। एलएलबी और बीएएलएलबी के विश्वविद्यालय परिसर में एंट्रेंस टेस्ट होना था। परीक्षा से एक दिन पहले उसे स्थगित करने की अधिसूचना जारी की गई।