हज़ारीबाग: चोरी मामले में तीन नाबालिगों से पूछताछ, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
कटकमदाग के रामनगर में बीते दिनों हुई चोरी मामले को लेकर कटकमदाग पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों को पूछ-ताछ के लिए हिरासत में लिया। सभी बच्चे कदमा के नावाटांड के रहने वाले बताए गये। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी चोरी की घटना को अंजाम देने में बहला-फ सलाकर बच्चों को इस्तेमाल करते हैं। कटकमदाग पुलिस ने बताई कि रामनगर में एक जेवर दुकान से चोरी हुई थी।