शिवपुरी नगर: शिवपुरी: क्या शराब माफियाओं के आगे नतमस्तक है आबकारी विभाग? आधी रात के बाद वसूली का वीडियो वायरल
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी निवास पर शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि यहाँ न तो शासन के नियमों का खौफ है और न ही समय की कोई पाबंदी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लक्ष्मी निवास स्थित एक शराब दुकान पर रात 12:00 बजे के बाद भी खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है।