चंदौली: चंदौली के बरठी में रेलवे ओवरब्रिज सड़क में धंसी जमीन, पूर्व विधायक ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
चंदौली के बरठी इलाके में रेलवे ओवरब्रिज से जुड़ने वाली सड़क धंस गई। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 15 दिन में सड़क सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने आंदोलन शुरू किया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए।