ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में कल कई फीडरों पर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने टाइम टेबल जारी किया
ग्वालियर शहर में बुधवार 20 मई को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के चलते अलग-अलग फीडरों पर शटडाउन लिया जाएगा। बिजली विभाग ने इसकी जानकारी मंगलवार रात 9 बजे जारी करते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है।