गोविंदगढ़: न्याना में बेटी व दामाद को सुन्नत के बहाने बुलाकर पत्नी से करवाया तलाक, कार व आभूषण छीने
थाना क्षेत्र के गांव में न्याना में सुन्नत के बहाने दामाद और बेटी को बुलाकर तलाक करवाने का मामला सामने आए हैं। दामाद के द्वारा अपनी पत्नी साला सास ससुर सहित 13 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के द्वारा परिवादी सरफराज अहमद की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना अधिकारी मुकेश मीणा के द्वारा की जा रही है।