गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ ब्लॉक में विगत 5 साल में शिक्षा विभाग में भर्ती हुए कर्मचारियों का शुरू हुआ वेरीफिकेशन
गोविंदगढ़ ब्लॉक में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विगत 5 वर्षों में भर्ती की गई राज्य कर्मचारियों के संदर्भ में कमेटी गठित कर जांच प्रारंभ की गई है, जिसमें कर्मचारियों के शैक्षणिक दस्तावेज और आवेदन पत्र फोटो हस्ताक्षर की जांच की जा रही है। जो कर्मचारी संदिग्ध पाए जाएंगे, इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाएगी, इसको लेकर एक कमेटी का गठन भी किया गया है।