गोविंदगढ़: कैमासा मोड़ के पास छात्र के साथ बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर की लूटपाट
सीकरी गोविंदगढ़ रोड पर कैमासा मोड़ के पास प्रैक्टिकल देकर लौट रहे छात्र के साथ लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बकसूका निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र अब्दुल करीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह प्रैक्टिकल देकर आ रहा था, तभी बाइक सवार तीन लोगों के द्वारा उसे रोककर उसके गाल पर थप्पड़ मारे गए और लूट की वारदात का अंजाम दिया।