गोविंदगढ़: इंटका गांव में बारिश में करंट से किसान की दो दुधारू भैंसों की हुई मौत
इंटका गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान विद्युत पोल पर लगी सिंगल फेस की डीपी में करंट आने से किसान की दो भैंसों की मौत हो गई, जिससे किसान के घर में मातम छा गया। किसान रामवतार ने बताया कि सवेरे घर के बाहर उसने अपनी भैंसों को बांधा था। जहां पास में ही खंबे पर सिंगल फेस की डीपी लगी हुई थी। बारिश आने पर बिजली खंभे में करंट आ गया और भैंसों की मौत हो गई।