अनूपपुर: 25 साल पुराने नाग ने मचाई दहशत, घर में घुसा फनधारी!सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा खतरा।
अनूपपुर की पुरानी बस्ती स्थित वार्ड क्रमांक 14 में श्री अशोक वर्मा के घर से लगभग 25 वर्ष पुराना नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर नाग को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।