कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने गांव मंडावर निवासी एक आरोपी को 34 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 29, 2026 सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन सवेरा के तहत कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक यूनुस खान पुलिस टीम के साथ खुरगान—मंडावर मार्ग पर स्थित टंकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 168 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने जानकारी दी।