बक्सर: ज़िले में अपराध नियंत्रण अभियान: 8 गिरफ्तार, वाहन अधिनियम के तहत ₹27500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 4, 2026 जिले मे अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस क्रम में वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में 27500 जुर्माना की भी वसूली की गई है। वही गिरफ्तार होने वालों में अपहरण के मामले में एक, शराब सेवन के मामले में तीन समेत अन्य शामिल है।