कासगंज: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
8, 9 और 10 जून को होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्र सुरक्षा और परीक्षार्थियों की व्यवस्थाओं की जांच की।