चांपा: भंवरेली गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर महुआ शराब जब्त, सारागांव पुलिस
जांजगीर चांपा की सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी राजेंद्र चंद्रा को भंवरेली गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेंद्र चंद्रा, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।