#खगड़िया में महिला पुलिसकर्मी से बोलता खगड़िया के पत्रकार द्वारा अभद्रता का मामला, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल!
खगड़िया में यूट्यूबर रविकांत चौरसिया और एक यातायात महिला पुलिसकर्मी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यातायात महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान कथित तौर पर नो-एंट्री में एक बड़े वाहन को प्रवेश कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला पुलिसकर्मी ने नियमों का हवाला देते हुए वाहन को रोक दिया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर कथित पत्रकार रविकांत चौरसिया आगबबूला हो गए और महिला पुलिसकर्मी के साथ तू-तू, मैं-मैं करते हुए अभद्र भाषा और गाली-गलौज पर उतर आए।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ इस तरह का व्यवहार कितना उचित है?
**पत्रकारिता हो या कोई अन्य पेशा, सम्मान और मर्यादा हर किसी के लिए जरूरी है। वर्दी में तैनात महिला कर्मियों क�