जहानाबाद: सदर अस्पताल में जिला पदाधिकारी के द्वारा लिए गए एक्शन का दिखा असर, OPD से इमरजेंसी तक में मौजूद दिखे डॉक्टर
बीते कुछ दिन पहले जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे द्वारा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टरों में से आठ डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए थे एवं कई अन्य कमियां भी पाई गई थी और जिला पदाधिकारी के द्वारा सख्त चेतावनी दी गई थी। जिसका असर आज देखने को मिला जहां लगभग सभी विभाग के डॉक्टर मौजूद दिखे।