जहानाबाद: मखदुमपुर डीह के रहने वाले एक मजदूर की पानी में डूब कर हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु लाया गया सदर अस्पताल
मखदुमपुर डीह में एक मजदूर की पानी में डूब जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम विलास बिंद था। वह सुबह शौच करने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वो पानी में गिर गए।