शाहजहांपुर: आँधी का कहर: ददरौल विधायक ने क्षतिग्रस्त मंदिर व घरों का लिया जायजा, मुआवजे के दिए निर्देश
शाहजहाँपुर। बीते 25 मई की रात आई भयंकर आँधी से विधानसभा ददरौल के ग्राम रौसर कोठी में भारी तबाही हुई। तूफान के कारण प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर और कई ग्रामीणों के मकानों पर विशाल पेड़ गिर गए, जिससे भारी क्षति पहुँची। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह ने स्वयं रौसर कोठी, दनियापुर और लालबाग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर ढां