कानपुर: ग्वालटोली पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा, डीसीपी सेंट्रल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
ग्वालटोली थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ईंट से कूचकर की गई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल ने जानकारी दी,तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,एक आरोपी फरार है,फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पकड़े गए आरोपी धीरेंद्र,अतुल और आदर्श हैं। गोलू नाम का आरोपी फरार है।