कानपुर: हरबंसमोहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में आए युवक की हुई मौत,एसीपी ने दी जानकारी
हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एसीपी ने जानकारी दी की, शुक्रवार को होटल में पांच युवक आए थे। चार युवकों ने रिसेप्शन पर जाकर बताया कि, उनके साथ आए एक युवक की तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।