कानपुर: जाजमऊ चौराहे पर पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
पुलिस ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि, उनके द्वारा जाजमऊ इंस्पेक्टर और चकेरी इंस्पेक्टर के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि, वह लगातार इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।