गया टाउन सीडी ब्लॉक: जीएसटी के 9 साल: ईमानदार करदाताओं का हुआ सम्मान, लकी ड्रा बना आकर्षण का केंद्र, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर जुटे बैंकर्स
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे एवं वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को दोपहर 2 बजे गया शहर के गेवाल बीघा स्थित एक निजी होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल जीएसटी एवं सेंट्रल एक्साइज डिवीजन, गया की ओर से किया गया, जिसमें करदाताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, उद्योगपतियों.