बांका: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में लगा शिविर, 27 लोगों ने किया रक्तदान
Banka, Banka | Jun 14, 2026 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल बांका में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें सह-आयोजक के रूप में बाँका विकास मंच एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।शिविर में कुल 27 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें 2 महिला एवं 25 पुरुष थे।