इटकी: बंगाल से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर रांची में बेची थी जमीन, CID की गिरफ्त में जमीन दलाल अशोक , रांची CID कार्यलय से जानकारी
Itki, Ranchi | Jul 9, 2024 बंगाल रजिस्ट्री कार्यालय से हुए फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर रांची में जमीन बेचने वाले जमीन दलाल अशोक सिंह को CID ने गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने अशोक सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने बताया कि जमीन दलाल अशोक सिंह को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।