इटकी: ED कम्प्लेन केस में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए दायर CM हेमंत की याचिका पर ED कोर्ट में 15 को सुनवाई
Itki, Ranchi | Jul 6, 2024 मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी, CM और बरहेट के विधायक हेमंत सोरेन पर ED द्वारा दर्ज शिकायत वाद में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए दायर याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में अब 15 जुलाई को सुनवाई होगी। एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट में आज शनिवार को सुनवाई के दौरान ED ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की।