इटकी: बरियातू इलाके में चेन छिनने वाला गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Jul 5, 2024 बरियातू में सोने की चेन एवं बैग की छिनतई करने वाले मो आसिफ अंसारी उर्फ तख्त ए आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कसाई मुहल्ला का रहने वाला है। उसके विरूद्ध कोतवाली, डोरंडा, लालपुर एवं लोअर बाजार थाना में पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं।