इटकी: राजधनवार निवासी एक युवक की कोकर में करंट लगने से हुई मौत, प्लंबर मिस्त्री का काम करता था मृतक
Itki, Ranchi | Jul 4, 2024 राजधनवार इलाके के रहने वाले एक युवक सौरभ कुमार भदानी की रांची के कोकर में करंट लगने से मौत हो गयी। वह राजधनवार के डोरंडा निवासी विजय भदानी का पुत्र था। वह प्लंबर मिस्त्री का काम करता था। वह दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। बताया गया कि सौरव बीते 12 जून को गांव के ही आनंद कुमार राम के साथ काम की तलाश में रांची आया था।