तानसेन: साडा अध्यक्ष के रोड शो में कार्यकर्ता का मोबाइल चोरी, संदिग्ध नाबालिग पकड़ा गया
विशेष क्षेत्र प्राधिकरण यानी साडा के अध्यक्ष बने अशोक शर्मा के रोड शो के दौरान एक कार्यकर्ता नितिन अरोड़ा का मोबाइल भीड़ में शामिल एक नाबालिग लड़के ने गायब कर दिया घटना बुधवार हजीरा की है।लड़के के दूसरे साथी ने एक अन्य कार्य कर्ता की जेब में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश की,लेकिन उन्होंने इसे पकड़ लिया बाद में इस संदिग्ध नाबालिग को पुलिस के हवाले कर दिया।