वारासिवनी: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से बवाल, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, नगर मंडल महामंत्री पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेता सौरभ गुप्ता के खिलाफ थाने में ज्ञापन सौंपकर प्रकरण दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला जांच में लिया