चित्तौड़गढ़: चितौड़गढ़ सरस डेयरी प्लांट में चालक से कहे अपशब्द सभी वाहन चालकों ने किया विरोध
शहर के निकट बोजुंदा स्थित चित्तौड़गढ़ सरस डेयरी प्लांट से चित्तौड़गढ़ शहर में दूध की आपूर्ति करने वाले वाहनों के चालक लामबंद हो गए तथा दूध वितरण का विरोध कर दिया। एक कार्मिक द्वारा एक चालक को अपशब्द कहे जाने के चलते सभी वाहन चालक हड़ताल पर उतर आए। बाद में डेयरी के अधिकारियों की समझाईश के बाद प्रदर्शन खत्म कर के दूध की आपूर्ति शुरू की गई।