डौण्डीलोहारा: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमहिटोला प्लाजा और गुजरा गांव के बीच हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और शवों को सड़क पर रखकर हाईवे पर चक्काजाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।