शिवपुरी नगर: मझेरा में परचून दुकान पर महिला से गाली-गलौज, विरोध करने पर पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा; हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मझेरा में एक परचूने की दुकान संचालित करने वाली महिला के साथ गाली-गलौज करने और विरोध करने पर उसे व उसके पति को जानलेवा पीटने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की है। फरियादिया सुगन कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठी थी, तभी गांव का ही रामबरन गुर्जर वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के अश्लील गालियां दे