उधवा: अमानत दियारा पंचायत में प्रखंड समन्वयक आवास ने लाभुकों को लंबित आवास पूरा करने का निर्देश दिया
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमानत दियारा पंचायत में शनिवार को प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने आवास पूर्णता विशेष अभियान के तहत लाभुकों के घर-घर पहुंचकर लंबित आवास पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपराह्न 5 बजे बताया कि लंबित आवास को पूर्ण कराने को लेकर आवास पूर्णता विशेष अभियान चलाया जा रहा है।