आंवला: आंवला में भाकियू शंकर ने आंधी से क्षतिग्रस्त पोल और ट्यूबवेल पर ज्ञापन सौंपा, तत्काल मरम्मत और मुआवजे की मांग की
Aonla, Bareilly | May 14, 2026 आंवला में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शंकर ने आंधी-तूफान से हुए नुकसान को लेकर गुरुवार को दोपहर एक बजे जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार दीप्ति पाल को सौंपा। यूनियन ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और किसानों के ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत के लिए दैनिक आपदा राजकोष से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।