घाघरा: घाघरा थाना के पुटो रोड पर हथियारबंद अपराधियों ने सोना व्यवसायी से एक करोड़ से अधिक का सोना लूटा
Ghaghra, Gumla | Apr 27, 2026 घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है। घटना सोमवार की शाम लगभग 7 बजे की है। जब शशांक अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ आज के बिक्री का कैश पैसा सभी स्कूटी के डिक्की में डालकर घर आ रहा था।